सत्यो बाजार मे निकाली तिरंगा रैली

Uk live
0

Team uklive




 टिहरी : शनिवार को  नेहरू युवा केन्द्र जौनपुर व अटल उत्कृष्ट शहीद नागेन्द्र दत्त सकलानी  इंटर कालेज पुजार गाँव सत्यो बाजार में सयुंक्त रूप से  तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र_छात्राओं ने बढ़कर जोश के साथ लोगों को तिरंगा अभियान के बारे में जागरूक किया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाना है। प्रधानाचार्य  अनिल बिष्ट द्वारा छात्र छात्राओं में जोश भरते हुए कहा कि हम सब का कर्तव्य है कि हम अपने अपने घरों की छतो पर तिरंगा लगाये और को कि इसके लिए प्रेरित करे। शिक्षक कमलेश सकलानी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी छात्र छात्राओं की दी और उनहोंने बताओ कि इस बार एक अगल ही माहौल इस बार स्वतंत्रता दिवस का लग रहा है इस बार छात्र छात्राओं में भी काफी उत्साह है आजादी के अमृत महोत्सव के लिए हर कोई अपनी भागीदारी दे रहा है उनहोंने सभी से अपील की वह इस बार सब तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों में तिरंगा अवश्य लगाये। सकलाना ग्लोबल पब्लिक अकादमी  सत्यो द्वारा भी तिरंगा अभियान की जानकारी प्रधानाचार्य सीमा उनियाल द्वारा दी गयी।कार्यक्रम में  ब्लॉक यूथ समन्वयक अनिल हटवाल,  मानसिह, विनय कुमार, प्रेमदत  भटृ,  राकेश नेगी, सोनिया, पल्लवी शार्मा  रजनी सुधीर शार्मा शयाम लाल,  विरेंद्र रावत,  सुरेश, बबीता ऐठानी,  नरेन्द्र नकोटी , ऊमिला, कुवर,लाजवंती,  सदीप मनवाल, अंजलि  सेमवाल, सीमा दीक्षित,  आंगनवाड़ी  से राधा,  गीता आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top