जनपद उधम सिंह नगर रुद्रपुर के अभय प्रताप सिंह बने एसपी क्राइम

Uk live
0

राजेश पसरीचा 



उत्तराखंड जनपद उधम सिंह नगर रूद्रपुर के अभय प्रताप सिंह को एसपी क्राइम की जिम्मेदारी दी  सौंपी गई है इससे पूर्व हरिद्वार पुलिस  क्षेत्राधिकारी नगर के पद पर रहकर अभय प्रताप सिंह द्वारा कई सराहनीय कार्य किए गए जिसके बाद  उधम सिंह नगर में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर की जिम्मेदारी दी गई थी उधम सिंह नगर रूद्रपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी  के पद पर रहकर कई बड़े मामलों में अभय प्रताप सिंह ने बखूबी जिम्मेदारी निभाते हुए कार्य किए थे जिससे राज्य में अभय प्रताप सिंह की खूब प्रशंसा की गई कई बड़े मामलों में पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस  क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें काफी हद तक इनके द्वारा अपराधियों को गिरफ्तार  कर जेल भेजने में कामयाबी मिली बिना किसी दबाव व  अपनी  पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करने वाले अभय प्रताप सिंह को  एसपी क्राइम की जिम्मेदारी दी गई अभय प्रताप सिंह प्रताप सिंह को एसपी क्राइम के पदभार ग्रहण करने के साथ ही स्थानीय जनता ने बधाई दी व समस्त पुलिस अधिकारियों द्वारा बधाई दी गई एसपी क्राइम अभय  प्रताप सिंह ने  समस्त पुलिस अधिकारियों व सम्मानित जनता का आभार व्यक्त किया  एस पी क्राईम अभय प्रताप सिंह ने कहा कि उच्च अधिकारियों द्वारा उन्हें   जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह   अपनी पूर्ण जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ निभाएंगे जो कि उनका पहला कर्तव्य भी है उन्होंने स्थानीय सम्मानित जनता से भी अपील की कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस का सहयोग करें  एसपी क्राइमअभय प्रताप सिंह ने बताया कि यदि कहीं भी कोई अपराध की शिकायत मिलती है तो उसमें तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाएगी व किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने कहा कि उनके पास कोई भी प्रार्थी आता है तो वह उनकी बात को सुनते हुए पूर्ण रूप से मदद की जाएगी इनके  कुशल व्यवहार से पुलिस महकमे के साथ ही जनता के बीच पहचान बनाने वाले अभय प्रताप सिंह की खूब सराहना की जा रही है जो कि राज्य की पुलिस प्रशाशन के लिए गर्व की बात है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top