हर घर तिरंगा अभियान के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

Uk live
0

Team uklive



 टिहरी : आज नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) जौनपुर ब्लॉक टिहरी द्वारा ग्राम पंचायत लामकाडे में हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बैठक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। जिसमें सभी ग्रामवासियों को भारत सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम जैसे स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त गाँव, स्वच्छता शपथ आदि अनेक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा ग्रामवासियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई कि हम अपनी ग्राम पंचायत को स्वच्छ एवं सुदर रखेगे।ग्राम प्रधान भूपेंद्र मनवाल  ने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत में भी आजादी के अमृत महोत्सव में जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  द्वारा जो हर घर तिरंगा अभियान के लिए अपील की गई उसके लिए हमारी ग्राम पंचायत में शत प्रतिशत तिरंगा लगाकर हम इस अभियान के बारे में जागरूक करेगे। वही क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती सरिता रावत जी द्वारा बताया गया कि मैं स्वयं लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूक करी रही हूँ और लोगों से 13 से 15 अगस्त को तिरंगा झंडा अपने घरों की छतो पर फहराने के लिए प्रेरित कर रही हूँ। 

ब्लॉक यूथ समन्वयक अनिल हटवाल ने बताया कि हम सकलाना क्षेत्र हर गांव में संपर्क कर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूक कर रहे हैं तथा लोगों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डीपी पर तिरंगा लगाने की अपील भी कर रहे हैं और निरतंर इस अभियान को गति दे रहे हैं। कार्यक्रम में गम्भीर सिह  हरिपाल रविन्द्र सिह आगनबाडी कार्यकत्री  शर्मिला रावत,  पूनम रावत,  विनिता मनवाल, बबीता रावत संदीप मनवाल, रोहित, महावीर धनोला,  दिनेश उनियाल आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top