रिगालगंढ शिव मंदिर में लगाया गया पीपल का पेड़

Uk live
0

Team uklive




टिहरी : सावन के अंतिम सोमवार को शिव मंदिर रिन्गालगढ़ और सोंगराल्या मंदिर बनाली में ग्रामीणों की मदद से लगाया गया पीपल का पेड़ जिसमें संदीप मनवाल द्वारा विधि विधान पूजन के साथ लगाया गया जिसमे पहले ग्राम सभा बनाली के सोंगराल्य मंदिर में पीपल का पेड़ लगाया गया फिर रिन्गालगढ़ के शिव मंदिर के लिए सामाजिक कार्यकर्ता विरेन्द्र पंवार को  पीपल का पेड़ भेंट किया तथा उन्होंने ग्राम वासियों के साथ मिलकर शिव मंदिर में विधि विधान पूजन कर पेड़ लगाया और सरक्षण का जीमा वह रह रहे आसपास के ग्रामीण को दिया ताकि समय समय पर पेड़ की देख रेख हो सके। 

जगमोहन हटवाल द्वारा बताया गया पीपल का पेड़ मंदिर में लगाना शुभ मन जाता है तथा पीपल पूजन,ओषधि  के काम में भी आता है |और पर्यावरण सरक्षण में भी पीपल के पेड़ का अहम भूमिका रहती है । पेड़ चाहे कोई भी हो लेकिन उसका सरक्षण अहम हो जाता है । 

जगमोहन हटवाल व महेंद्र मनवाल के द्वारा संदीप मनवाल धन्यवाद किया गया कि उनके द्वारा मदिर परिसर के लिए पीपल का पेड़ उपलब्ध कराये। 

वृक्षारोपण में महेंद्र मनवाल आचर्य प्रकाश कोठियाल ,आशीष सिस्वाल (पंडित),कुंदन उनियाल(पंडित) ,अनिल हटवाल ,रोहित हटवाल,दयाल सिंह (पूर्व प्रधान) ,उदय सिंह ,वीर सिंह आदि |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top