Team uklive
टिहरी : चम्बा धारकोट के रहने वाले मदन दास का मकान बारिश के कारण टूट गया। जिसकी सूचना धारकोट की प्रधान नवोदिता पंवार ने प्रशासन को दी। मदन दास ने बताया की प्रशासन की तरफ से आर्थिक सहयोग का भरोसा दिया गया है पर अभी कोई सहायता प्राप्त नही हुई है।
केवल क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय के द्वारा सुशील बहुगुणा के मध्यम से एक त्रिपाल व खाने की राशन दाल मसाला तेल नमक आदि उपलब्ध कराया गया है।
साथ ही सुशील बहुगुणा के द्वारा जानकारी दी गईं कि मदन दास के 18 साल से कम उम्र के दो बच्चें हैं जिनको चाइल्ड लाइन के द्वारा उनकी जरूरत का सम्पूर्ण सामग्री उपलब्ध कराया जाएगा आवश्यकता पड़ने पर।
इस अवसर पर रेखा देवी, सतवीर पुंडीर ललित सुयाल विनोद सुयाल नेवदिता परमार प्रधान धारकोट महिला मंगल दल की उर्मिला देवी, शकुंतला, रेखा, रजनी रोशनी, नीमा सूचिता कुम्भी बाला भट्ट जगदीश बडोनी आदी उपस्थित थे।


