हर घर तिरंगा अभियान के तहत जन जागरण

Uk live
0

Team uklive



टिहरी : आज ग्रामसभा उनियाल गांव पट्टी सकलाना में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम  में हर घर तिरंगा जन जागरण अभियान चलाया गया! ब्लॉक यूथ समन्वयक अनिल हटवाल ने अभियान से सम्बंधित जानकारी ग्रामवाशियों को दी! उक्त कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती वंदना देवी, राकेश उनियाल (महामंत्री किसान मोर्चा) विनीता देवी (आशा कार्यकत्री)  अनीता देवी (आंगनबाड़ी कार्यकत्री)  मूर्ति राम उनियाल,पंकज,दिनेश अरुण,मनोज संदीप आशीष  कोमल आदि उपस्थित थे!   ग्राम प्रधान वंदना देवी द्वारा नेहरू युवा केंद्र की टीम द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा एवं हर घर तिरंगा जन जागरण कार्यक्रम की सराहना  की! तथा अपेक्षा रखते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के अन्य कार्यक्रमों के द्वारा गांव  मोहल्ला आदि को स्वच्छ रखने हेतु अभियान चलाते रहेंगे!

इसी क्रम में ब्लॉक यूथ समन्वयक अनिल हटवाल, राकेश उनियाल व ग्राम प्रधान वंदना देवी द्वारा ग्रामवाशियों को हर घर तिरंगा स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त गाँव अनेक प्रकार के अभियानों की जानकारी दी गयी और अपील की गई कि इस बार हम सभी अपनी घरों की छतों पर तिरंगा जरूर फहराये। और राष्ट्रीय एकता का परिचय देंगे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top