राजेश पसरीचा
देहरादून : उत्तराखंड जनपद देहरादून के थाना रायवाला क्षेत्र में थानाध्यक्ष भुवन चंद पुजारी द्वारा सड़कों पर दौड़ रहे अवैध तरीके से ऑटो चालकों को रोककर पूछताछ की गई जिसमें करीब 20 ऑटो चालकों के पास किसी प्रकार के कागजात नहीं मिले व कुछ ऑटो चालक गलत तरीके से व क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर सड़कों पर तेज गति से दौड़ते हुए पाए गए इस तरह के ऑटो चालकों के खिलाफ कई बार शिकायत मिली कि ऑटो चालकों द्वारा महिला सवारियों से छेड़खानी भी की जाती है ऐसे ऑटो चालकों का चालान कर ऑटो को थाने में खड़ा करवा दिया गया थानाध्यक्ष द्वारा ऑटो चालकों पर इस कार्यवाही से बाकी ऑटो चालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है थानाध्यक्ष भुवन चन्द्र पुजारी ने बताया कि कई बार ऐसी शिकायतें ऑटो चालकों के लिए मिल रही थी जो कि क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर तेज गति से हाईवे पर दौड़ा रहे हैं थाना रायवाला क्षेत्र के स्कूल के बच्चों को भी गलत तरीके से गलियों में व खराब सड़कों पर चला रहे थे जिससे कई बार ऑटो पलटने का डर रहता है
जिससे मासूम बच्चों के साथ भी घटना होने की आशंका रहती है ऐसे में थानाध्यक्ष द्वारा ऑटो चालको को सख्त निर्देश दिए कि यदि कोई भी ऑटो चालक क्षमता से अधिक सवारियां लेकर सड़कों पर दौड़ेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी व यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर ऑटो जप्त कर लिया जाएगा थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी इससे पूर्व भी थाना रायवाला पुलिस द्वारा कई अपराधियों को पकड़ कर जेल भेजा गया है थाना अध्यक्ष भुवन चंद पुजारी ने बताया कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी द्वारा इस तरह की कार्रवाई से स्थानीय जनता ने खूब सराहना की व थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी का आभार जताया



