आगामी मोहर्रम त्यौहार को देखते हुए टिहरी प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने ली बैठक

Uk live
0

Team uklive



 टिहरी : एसएसपी टिहरी के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक  टिहरी गढ़वाल, क्षेत्राधिकारी सदर नई टिहरी के निर्देशन में कोतवाली नई टिहरी चौकी दूंगीधार पर आज  दिनांक 06/08/2022 को प्रभारी निरीक्षक द्वारा  स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों व्यापार मंडल के पदाधिकारियों मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों  के साथ आगामी मोहर्रम त्योहार को लेकर गोष्ठी की  गई। जिसमें मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों से आगामी मोहर्रम त्योहार शान्ति पूर्वक , सदभाव पूर्वक  व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने व ताजिए का जुलूस शांतिपूर्वक निकालने हेतु निर्देशित किया गया ।

प्रभारी निरीक्षक  कमल मोहन भंडारी ने कहा कि ताजिया पूर्व वर्षों की भांति पूर्व से निर्धारित सड़क/ रास्ता से निकाला जाए ,इसमें किसी प्रकार का बदलाव न किया जाएं जिससे  सभी की धार्मिक भावनाएं बनी रहे ।

तथा निश्चित समय अवधि के अंतर्गत ही जुलूस का समापन किया जाएं।


गोष्ठी में उपस्थित सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवम् अन्य व्यक्तियों से बाजार में अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा फड / ठेली  के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात समस्या के निराकरण हेतु सड़क किनारे व्यवस्थित तरीके से वाहन पार्क करने हेतु निर्देशित किया गया।  

सभी को ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूक किया गया।  तथा अपने आसपास सतर्क दृष्टि रखते हुए पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top