शिक्षिका से अभद्रता के आरोपी उप शिक्षा अधिकारी जाखणीधार पर हुई कार्यवाही।

Uk live
0

Team uklive



टिहरी : उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद टिहरी गढ़वाल लगातार अधिकारी को जनपद से बाहर हटाने की माँग कर रहा था।

इस सन्दर्भ में एक शिष्टमंडल शिक्षा मंन्त्री डॉ०धन सिंह रावत से  मिला था।

मंन्त्री जी ने त्वरित कार्यवाही की।जिसका प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्वागत किया. 

संगठन ने शिक्षा मंत्री  का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया हैं।

सन्दर्भित अधिकारी द्वारा शिक्षकों के प्रकरणों को जानबूझकर लंबित रखा जाता था एवं अभद्र व्यवहार किया जाता था।

संगठन ने शिक्षा महानिदेशक एवं जिलाधिकारी टिहरी का  भी धन्यवाद व्यक्त किया. 

संगठन जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर नेगी ने कहा हम  शिक्षिका नन्दिनी गुसाईं  का भी धन्यवाद देते हैं जिन्होंने अपनी शिकायत जिलाधिकारी टिहरी को दी और संघ को लिखित में अवगत कराया नहीं तो  कई बार हम चुप रह जाते हैं जिससे गलती करने वालों को बल मिल जाता हैं।जबकि हर गलत बात का विरोध होना चाहिए।

ये संग़ठन और टिहरी के समस्त शिक्षकों की जीत हैं और दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारी के लिए एक सबक हैं।

 इस मौके पर जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह नेगी,    प्रीतम सिंह बर्त्वाल जिलामंत्री,  रविंदर खाती, विजयपाल सजवान, ओमप्रकाश डबराल,  मनोज थपलियाल, विक्रम सजवान, महावीर दनियाल,  मनमोहन नौटियाल, मनीष राजपूत,  विनोद उपाध्याय,  रोशन,  विजेंद्र पवार प्रतापनगर,  मुकेश चमोली,  संगीता,  चमोली, सुनील डबराल,  अमिता चौहान,  विजयपाल सजवान,  अजय रमोला, अनिल नेगी, उत्तम सिंह तोपवाल,  रेशमा खातून,  जगदंबा कंडारी, रीता पवार,  आरती रमोला,  विजयालक्ष्मी रतूड़ी उपस्थित रहें. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top