उपेंद्र पुंडीर
नरेंद्रनगर : नरेंद्रनगर जिले के प्रथम स्थान के अस्पताल में पैथोलॉजी लैब का संचालन ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा
है.
सोमवार को नगर नगर पालिका अध्यक्ष अचानक अस्पताल पहुंचे.
नगर पालिका अध्यक्ष का कहना है कि डॉक्टरों द्वारा यहाँ पर जांचे लिखी जाती है परंतु लैब के कर्मचारियों द्वारा वहां पर 11:00 बजे बाद कोई भी टैस्ट नहीं किए जाते.
अध्यक्ष ने कहा कि हॉस्पिटल प्रशासन व पैथोलॉजी लैब वाले बाहर से आए दूरदराज के लोगों से कैसा बर्ताव करते होंगे.
सोमवार को अचानक नरेंद्र नगर अस्पताल में नगर पालिका अध्यक्ष अपनी माता को दिखाने अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें कुछ जांचे लिखी गई परंतु लैब वालों के द्वारा उन्हें भी मना कर दिया जाता है कि हमारे यहां पर 11:00 बजे बाद कोई भी जांच नहीं की जाती हैं इस बात को सुनकर नगर पालिका अध्यक्ष अस्पताल प्रशासन पर भड़क गए .
उनका कहना है कि जब हम लोगों के साथ ऐसा बर्ताव हो रहा है तो गरीब आदमी व दूरदराज से आए लोगों के साथ अस्पताल प्रशासन कैसा बर्ताव करता होगा.
नरेंद्र नगर के सुमन अस्पताल में पैथोलॉजी लैब में कुछ कर्मचारी चंदन लैब देहरादून से कार्यरत हैं.
नरेंद्र नगर के स्थानीय लोगों का कहना है अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी व हड्डी के डॉक्टर ना होने के कारण भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
ऐसे मे अस्पताल प्रशासन सवालों के घेरे मे खड़ा होता है.


