Team uklive
टिहरी : दुनियाभर में 'मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' के नाम से मशहूर भारतरत्न, महान वैज्ञानिक, विचारक, शिक्षक और देश के पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम साहब भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, मगर उनके आदर्शों से भरा जीवन आज भी हर किसी को प्रेरित करता हैं...
आज 27 जुलाई को सातवीं पुण्यतिथि के अवसर, डॉo एे0.पी0.जे0. अब्दुल कलाम विचार मंच - टिहरी के स्वयंसेवको ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सीमा कृषाली से मुलाकात कर कलाम साहब को नगर वासियो की और से सम्मान व श्रद्धान्जली स्वरूप, शहर में किसी उपयुक्त स्थान पर, कलाम साहब की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव का पत्र सौंपा !
जिसपर नगर पालिका अध्यक्ष ने सहमती जताते हुये, जल्द ही प्रतिमा स्थापित करने का अश्वासन दिया ...
इस अवसर पर डॉo एे0.पी0.जे0. अब्दुल कलाम विचार मंच-उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, प्रदेश सचिव राजेश नेगी, वेस्टर्न यूपी सचिव अय्यूब, संजय बिष्ट, राजू , फहाद शेख, रोशन बेग , वसीम सिद्धिकी, विनोद, अर्जुन बलूनी, इमरान,रोबिन,विकास आदि उपस्थित थे !


