वीरेंद्र नेगी
उत्तरकाशी : चिकित्सालय उत्तरकाशी मे लम्बे समय से कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ0 सुधा सिंह का निधन. काफी लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थी डॉ सुधा सिंह.सुधा सिंह कानपूर उत्तर प्रदेश कि थी. जो उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के जिला अस्पताल में कार्यरत थी.
सीमान्त जनपद उत्तरकाशी के जिला चिकित्सालय मे लंबे समय से तैनात महिला चिकित्सक डॉ0 सुधा सिंह के निधन से पूरा जिला अस्पताल शोक में है.
जिला अस्पताल मे उन्होंने अनगिनत मरीजों का इलाज कर इस सीमान्त क्षेत्र मे अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी थी , हालाँकि कई बार उन्होंने कई तीमारदारों से उनकी नाराजगी झेली. उसके बाद भी डॉ सुधा सिंह ने अपने कार्य को सफल कर के दिखाया था.
डॉ सुधा के निधन पर गंगोत्री के वर्तमान विधायक सुरेश चौहान, पूर्व गंगोत्री कांग्रेस विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल सहित उत्तरकाशी के विभिन्न सामाजिक व राजनितिक संगठन के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।


