Team uklive
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नामांकन में जुटी ऐतिहासिक जनता ने विपक्ष को ये बता दिया है कि चम्पावत विधानसभा भाजपा सभी पूर्व उपचुनावों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर 40 हज़ार से भी अधिक मतों से मुख्यमंत्री जीतने जा रहे है। 2022 के आम चुनावों में भाजपा 151 में से 111 बूथ जीती थी और 40 बूथ हारी थी इस बार चम्पावत की जनता ने मुख्यमंत्री को विधानसभा की सभी 151 बूथ जीता कर विधानसभा को कांग्रेस मुक्त बूथ करना है।इससे पहले उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री के लिए हुए उपचुनाव में सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के नाम पर है जो कि लगभग 39900 मतो से सितारगंज विधानसभा से जीते थे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बढ़ती लोकप्रियता को देख कर लगता है कि मुख्यमंत्री जी अपने सभी विरोधियों की चम्पावत विधानसभा उपचुनाव में जमानत जब्त कर देंगे।