रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आगामी जून माह की 4-5 जून स्थान हल्द्वानी में प्रस्तावित है उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बल पर भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड राज्य में मिथक थोड़ा है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया निकाय एवं पंचायत चुनाव में जुट कर विजय प्राप्त करनी है.
उन्होंने कहा कि चंपावत उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त करेंगे
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नई टिहरी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया इसके उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की पूंजी हैं.