पौड़ी पुलिस ने निभाया मानवता का धर्म, 70 मीटर गहरी खाई में गिरी कार से घायलों को सकुशल निकाला

Uk live
0

 रिपोर्ट:भगवान सिंह पौड़ी गढ़वाल


पौड़ी जनपद के थाना धुमाकोट में प्रातः समय 10:44 बजे द्वारा डीसीआर पौड़ी द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम लुंठिया नाला, चौकी क्षेत्र नैनीडांडा थाना धुमाकोट में एक वाहन लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गयी है। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष धुमाकोट  दीपक तिवारी मय पुलिस टीम राहत एवं बचाव उपकरण लेकर मौके के लिए रवाना हुए। मौके पर जाकर ज्ञात हुआ कि वाहन सं: UK 06-AB -9310 (आई 10, रंग सफेद) जो अनियन्त्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी में गिर गयी है। वाहन में कुल चार लोग सवार थे। पुलिस टीम द्वारा स्वयं एवं स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों का रेस्क्यू करके खाई से बाहर सुरक्षित निकाला गया। तत्पश्चात108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा (धुमाकोट) भिजवाया गया। घायल जगत सिंह s/o नारायण सिंह उम्र 55 वर्ष नि0 ग्राम - कसाना मल्ला, थाना धुमाकोट, पौड़ी की स्थिति गंभीर होने के फलस्वरूप चिकित्सको के द्वारा उन्हें हायर सेंटर रामनगर जनपद नैनीताल भेजा गया व अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करके घर भेजा गया जिनके परिजन मौके पर मौजूद है।वाहन चालक राम सिंह द्वारा बताया गया कि वह परिवार सहित बैसाखी मेले में स्नान करने हरिद्वार गए थे। आज प्रातः जल्दी  वापस धुमाकोट के लिए परिवार सहित हरिद्वार से रवाना हुए थे व झपकी आने के कारण ग्राम लुठिया नाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।


दुर्घटना मे  जगत सिंह s/o नारायण सिंह उम्र 55 वर्ष नि0 ग्राम - कसाना मल्ला, थाना धुमाकोट, पौड़ी,  राम सिंह s/o नारायण सिंह उम्र 61 वर्ष नि0 उपरोक्त (उत्तराखण्ड पुलिस संचार विभाग से सेवानिवृत), प्रेम रावत w/o राम सिंह उम्र 55 वर्ष, नि0 उपरोक्त, विकास ध्यानी s/o चंद्रमणि उम्र 31 वर्ष नि0 ग्राम सांगलिया वल्ला, धुमाकोट, जनपद - पौड़ी गढ़वालघायल हो गए. 


बचाव टीम  मे थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी - थाना धुमाकोट, आरक्षी 179 ना0पु0 संदीप सजवाल , आरक्षी 420 ना0पु0 दीपक, आरक्षी 140 ना0पु0 गणेश चंद्र, होम गार्ड 1559 पंकज कुमार शामिल रहे. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top