देहरादून में आयोजित विजय सम्मान रैली में केन्द्र सरकार पर जमकर बरसे राहुल

Uk live
0

Team uklive

देहरादून : देहरादून में विजय सम्मान रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जब तक दिल्ली में बैठी सरकार नहीं हटेगी तब तक इस देश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता। केन्द्र की सरकार जनता की जेब से पैसे छीनकर  उन दो तीन अरबपतियों को मालामाल कर रही है जो उनकी मार्केटिंग में लगी हुई है। बेरोजगारी देश के सबसे बड़ी समस्या है और यह सिर्फ इस कारण है कि छोटे और मध्यम आकार के उद्योगों को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने परोक्ष रूप से केन्द्र सरकार पर जनता को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि बांग्लादेश की लड़ाई सिर्फ 13 दिन में इसलिए जीती जा सकी क्योंकि उस समय देश की जनता एक थी और उनकी आवाज एक थी।


विजय दिवस की स्वर्ण जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने वीरवार को परेड ग्राउंड में विजय सम्मान रैली का आयोजन किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी रैली में शामिल हुए। अपने संबोधन से पहले उन्होंने आधा दर्जन सैन्य अफसरों को सम्मानित किया जो उस लड़ाई के हिस्सा रहे थे। इस मौके पर राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार की जमकर आलोचना की। राहुल गांधी ने कहा कि उस लड़ाई को सिर्फ 13 दिन में जीता गया था। वह इसलिए कि हम एकजुट थे। 1971 की लड़ाई का सबसे गहरा अर्थ यह है कि हिंदुस्तान जब एकजुट होता है तो अमेरिका के सातवें बेड़े को भी बंगाल की खाड़ी छोड़ना पड़ता है। राहुल ने कहा कि आज देश को बांटा जा रहा है।  पूरी की पूरी सरकार दो- तीन पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। तीनों किसान बिल किसानों की मदद के लिए नहीं, उनको खत्म करने के लिए बनाई गयी। यह साजिश उन्हीं दो तीन पूंजीपतियों के लिए की गई थी। राहुल गांधी ने उत्तराखंड की बलिदानी 


परम्पराओं से खुद को जोड़ा और अपने पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी की शहादत का भी जिक्र किया। उन्होंने बेरोजगारी, पलायन और लघु उद्योगों की खराब हालत का जिक्र करते हुए  आने वाले विधानसभा चुनाव की याद दिलाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top