अधिवेशन में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सर्व सम्मति से उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन जनपद शाखा टिहरी गढ़वाल के आगामी दो वर्षों के लिये निम्नलिखित पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किये गये
राकेश भट्ट, जिला अध्यक्ष, पूरण सिंह राणा, जिला मंत्री, उत्तम सिंह नेगी, जिला कोषाध्यक्ष, मनमोहन सिंह पडियार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश नौटियाल, जिला उपाध्यक्ष, अलका थपलियाल जिला महिला उपाध्यक्ष
अन्त में चुनाव अधिकारी दिनेश सेमल्टी अध्यक्ष एवं डी०पी० चमोली, (संरक्षक राज्य
कर्मचारी संयुक्त परिषद, टि०ग०) तथा कमल नयन रतूडी प्रवक्ता राजकीय शिक्षक संगठन जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा समस्त नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। जिसमें जोध सिंह पंवार को संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया।