टिहरी वन प्रभाग द्वारा मनाया गया वन्य प्राणी सप्ताह

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 


टिहरी : टिहरी वन प्रभाग टिहरी रेंज की चापड़ा अनुभाग के अन्तर्गतएक अक्टूबर से सात अक्टूबर तक विभिन्न ग्राम पंचायतो व विद्यालयो  में वन्य प्राणी सप्ताह मनाया गया जिसमें वन पंचायत क्यारी व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चापड़ा राजकीय इन्टर कालेज क्यारी, नगुण तथा प्राथमिक विद्यालय क्यारी में गोष्ठी का आयोजन किया गया. 
इस मौके पर ग्राम प्रधान रेशमा,  राजपाल सिंह, विजय रावत, भगतराम नौटियाल आदि तथा प्रधानाचार्य  मनोज उनियाल,  शोभारानी,  मोनिका रीना,  सोनम, कविता, कृष्णानन्द,  राजकिय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक सोवत सिंह कोहली,  सरितमा चौहान,  अनिता रावत, वन दरोगा प्रेमलाल डोभाल,  वन वीट अधिकारी दर्मियान सिंह रावत, वीट सहायक भवान सिंह, जनार्दन प्रसाद आदि मौजूद थे.
 कार्यक्रम मे स्कूल के बच्चों द्वारा रैली व भाषण का आयोजन किया गया जिसमें वन व वन्य प्राणी तथा पर्यावरण संन्तुलन को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top