सस्ता गल्ला राशन बिक्रेताओ का धरना प्रदर्शन जारी

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 


टिहरी : जिस तरह पूरी प्रदेश में पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला  सभी विक्रेताओं द्वारा धरना
प्रदर्शन हो रहा है हर गोदामों में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन व  नारेबाजी हो रही है उसी तरह  लंबगांव में भी खाद्य पूर्ति ऑफिस के बाहर  लमगांव गोदाम के सभी विक्रेताओं द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर धरना प्रदर्शन किया गया. 
जिसमें अध्यक्ष चंदन सिंह बगियाल की अध्यक्षता में सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि डीलर हड़ताल का खुलकर समर्थन करेंगे तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा  जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी. 
राशन बिक्रेताओ का कहना है कि हम सभी विक्रेताओं ने यह निर्णय लिया कि हम तब तक राशन नहीं उठाएंगे जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती प्रत्येक दिन हर गोदाम में धरना प्रदर्शन व  नारेबाजी करते रहेंगेl धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष  चंदन सिंह बगियाल, उपाध्यक्ष  बलबीर सिंह कलुरा,  विजय सिंह असवाल,  रविंद्र सिंह,  जयवीर सिंह, अनुज सिंह अमर सिंह,  दिनेश सिंह,  रामचंद्र नौटियाल,  अर्जुन सिंह, महावीर सिंह,  केदार सिंह,  गंभीर सिंह, कृष्ण सिंह आदि लोग उपस्थित रहे. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top