कृषि विज्ञान केन्द्र, रानीचैरी द्वारा ग्राम बेरनी में विशेष स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन

Uk live
0

Team uklive

टिहरी : बुधवार  को वी.च.सिं.ग.उ.औ.एवं.वानिकी विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्र, रानीचैरी द्वारा ग्राम बेरनी में विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत वर्मी कम्पोष्ट प्रदर्शन तथा स्वच्छा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में वर्मी की उत्पादन तकनीकी, डी-कम्पोजर के इस्तेमाल की विधि तथा स्वच्छता सम्बन्धी जानकारी साझा की गयी। उक्त कार्यक्रम प्रगतिशील किसान श्री मंगत सिंह नेगी द्वारा जिला स्तरीय किसान भूषण पुरूस्तार हेतु उन्हे अभिनन्द किया गया। कार्यक्रम में डा0 शिखा, मृदा वैज्ञानिक द्वारा वर्मीकम्पोस्ट बनाने की जानकारी दी व केन्द्र के प्रभारी डा0 आलोक येवले द्वारा किसानों को स्वच्छता के बारे जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान  नवीन तडियाल,  अरविन्द, सम्पति देवी आदि कुल 25 किसान उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top