रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी
उत्तरकाशी: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण द्वारा धन्यवाद जवान मुहिम के अंतर्गत लगातार पूर्व सैनिको ओर उनके परिजनों को सम्मानित किया जा रहा है। उनकी इस मुहिम में अनेक पूर्व सैनिक पार्टी की विचारधारा और पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण की कार्यशैली पर निष्ठा व्यक्त कर पार्टी में सम्मिलित हो रहे है।
इसी कड़ी में आज भटवाड़ी प्रखंड के जखोल गांव निवासी भारतीय सेना की 18 गढ़वाल से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक अरविंद रमोला को सम्मानित किया गया। भारतीय सेना में अभूतपूर्व 20 वर्ष देश सेवा करने के उपरांत सेवानिवृति के उपरांत पूर्व सैनिक अरविंद रमोला ने कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होकर 2022 के विधानसभा चुनाव में सहयोग और समर्थन के साथ सजवाण की जीत का उद्घोष किया।
साथ ही पूर्व गंगोत्री विधायक ने कहा किसान का बेटा जवान. जिसका पिता खेत के खलियानो से देश का पेट भर रहा है उसी का पुत्र देश कि सीमा में देश कि सुरक्षा कर रहा है. कांग्रेस पार्टी इनका सम्मान करती है.

