नदीम परवेज़ धारचूला
पिथौरागढ़ : उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी धारचूला ऐलधारा में पीडित व्यक्तियों से मिले और उन्होंने ऐलधारा की दुर्दशा को देख कर दुख व्यक्त किया और उन्होंने कहा की हम धारचूला के इस पुराने पानी के सोत्र जो धारचूला कि लाइफ लाइन हुआ करता था पानी लिया करते थे ।
आज सरकार की लापरवाही से समाप्त हो रहे हैं ।
आपदाओं के दौर में सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं ।आज आपदा से प्रभावित लोगों को राहत देने ओर उनका पुनर्वास होना आवश्यक है ।जनता की मांग को उतू क्रान्ति दल सड़कों में लेकर उतरेगी ओर हम हर संभव पिडीतो की मदद करेंगे ।साथ ही उन्होंने जुम्मा पहुंच कर पेदल मार्ग से बड़ी कठनाइयों के बाद घटनास्थल में लोगों से मुलाकात की और उनकी बात को शाशन प्रशासन के सामने रख समाधान की पुरी कोशिश की काशी सिंह ऐरी पुर्व में विधायक भी रह चुके हैं ।ओर उत्तराखंड आन्दोलन के नायक भी है । उन्होंने सरकार को फेल बताया ओर कहा मुख्यमंत्री बदल ने के अलावा कुछ नहीं कर रही है सरकार । पुनर्वास ही एकमात्र विकल्प बताया ओर सरकार को हर मोर्च में फेल बताया.



