मखलोगी पट्टी के ग्रामीणों ने अस्पताल मे हो रहीं बिभिन्न असुबिधा को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 


टिहरी : मखलोगी पट्टी के ग्रामीणों ने अस्पताल मे हो रहीं बिभिन्न असुबिधाओ को  लेकर जिलाधिकारी को  ज्ञापन प्रेषित किया  जिसमे ग्रामीणों ने विकासखंड चम्बा अस्पताल की तरफ ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय बौराडी से करीब 25-30 किमी दूर विकासखंड चम्बा के पट्टी मखलोगा के अन्तर्गत नकोट कस्बे में रा० एलोपैथिक चिकित्सालय नकोट जिसके समीप दर्जनों गांव  जुड़े हैं, किन्तु  जनता को उसके बावजूद प्रसूति, एक्सरे एवं अल्ट्रासाउण्ड करवाने के लिये देहरादून जाना पड़ता है जिससे ग्रामीणों को अत्यन्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही समय एवं आर्थिक हानि भी होती है।  
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से  ग्रामीण जनता की समस्या का समाधान एक माह के अन्दर करने की मांग की है । 
साथ ही उन्होंने कहा मांग ना मांगे जाने पर  ग्रामीणों को 18.09.2021 से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने के लिये बाध्य होना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी शासन व प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालो मे कुलवीर सिंह,  गोपाल,  राजेन्द्र सिंह, विजय प्रकाश, अमर देव, कृष्ण किशोर, साहिल मखलोगा, दिनेश रावत सहित ग्रामीण उपस्थित रहे. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top