आलम सिंह राणा एवं रमेश नेगी को किसान कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष व पंचायती राज संगठन जिला संयोजक मनोनीत

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 

 उत्तरकाशी : जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण के अनुमोदन पर किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पद पर प्रदेश अध्यक्ष शुशील राठी की संस्तुति पर उत्कृष्ट किसान आलम सिंह राणा एवं राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिला संयोजक पद पर प्रदेश संयोजक  मोहित उनियाल की संस्तुति पर पूर्व प्रधान रमेश नेगी को मनोनीत किया गया है। 

पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण एवं जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत ने नियुक्ति पत्र देकर बधाई दी, साथ ही अपेक्षा की कि आप मिले दायित्वो का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भावना तथा प्रदेश/जिला कांग्रेस के निर्देशों का पालन करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करोगे। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top