सीए राजेश्वर पैन्यूली और प्रमुख प्रतापनगर प्रदीप रमोला ने किया स्वास्थ्य बिभाग मे आउटसोर्स से भर्ती का विरोध

Uk live
0
रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

नई टिहरी - प्रमुख समाज सेवी सीए राजेश्वर पैन्यूली पर और प्रतापनगर के ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमोला ने आउट सोर्स से टिहरी स्वास्थ्य विभाग में गतिमान नियुक्ति प्रक्रिया का विरोध कर नाराजगी जताई है, जिसके लिए राजेश्वर पैन्यूली ने प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर अनुरोध किया है की टिहरी जनपद में राष्टीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रिक्त पदो को आउटसोर्स से ना भरे जाने का आग्रह किया उक्त पदो को पूर्व की भांति जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से भरे जाने की बात कही है।
दूसरी ओर प्रतापनगर के प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने भी आउटसोर्स से न्युक्ति ना करने के लिए जिलाधिकारी टिहरी को पत्र लिखा, पत्र में प्रमुख प्रदीप रमोला ने कहा की टिहरी जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अनेक पदों के लिए आउटसोर्स एजेंसी T&M Service Consulting Pvt. Ltd Mumbai, India के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन टिहरी में रिक्त पदो को भरने हेतु आउटसोर्स कंपनी के साथ नियुक्ति  प्रक्रिया गतिमान है, जो कि आउटसोर्स से नियुक्ति करना शिक्षित और प्रशिक्षित बेरोजगारों के साथ अन्याय और शोषण को बढावा देना है। आउटसोर्स एजेंसियों से भर्ती करने के विरोध का प्रमुख कारण यह है कि आउटसोर्स से नियुक्ति के लिए न तो समाचार पत्रों में कोई विज्ञापन निकलता है, साथ ही शिक्षित बेरोजगार जो आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त हैं उनके साथ आउटसोर्स एजेंसियों के द्वारा मानसिक शोषण करने की शिकायते पूर्व से प्राप्त होती रहती है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी शिकायत प्रकाशित होती रही है। साथ ही प्रमुख रमोला ने कहा की जब सरकार की अपनी आउटसोर्स एजेंसी उपनल और पीआरडी है तो उनके द्वारा क्यों रोजगार नहीं दिया जाता है। यादि सरकार उपनल और पीआरडी के माध्यम से भर्ती करती है तो प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को अपने राज्य में ही रोजगार मिलेगा। पहले तो सरकार स्थाई रोजगार दे यादि स्थाई शंभव नहीं है तो कम से विभागीय संविदा के आधार पर अस्थाई रोजगार दे। तथा प्रदीप रमोला ने पत्र में यह भी लिखा की जब कार्यालय मिशन निदेशक, राष्टीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड के पत्रांक संख्या  747/HR/NHMUK/2021-22/253A दिनांक 16/06/2021 के पत्र में ये लिखा है की रिक्त पदो की पूर्ति उक्त सर्विस प्रोवाइडर फर्मों को अपनी आवश्यकता/मांग देकर तैनाती कर सकती है। जोकि ये दर्शाता है की आउटसोर्सिंग से नियुक्ति  करना अनिवार्य नहीं किया गया है।


प्रमुख प्रदीप रमोला ने जिलाधिकारी अध्यक्ष राष्टीय स्वास्थ्य मिशन से अनुरोध किया है की शिक्षित बेरोजगारों के भविष्य को देखते हुए आउट सोर्स से पदों को भरे जाने का पत्र निरस्त कर जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति के माध्यम से पूर्व की भांति संविदा के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया करवाने का कष्ट करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top