ब्यक्तिवाद को छोड़कर विकासवाद की विचारधारा से जुड़ रहे लोग : धने

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 


टिहरी : व्यक्तिवाद को छोड़ कर विकासवाद की विचारधारा में शामिल हुए ग्राम पालकोट  (टिहरी  विधायक  धन सिंह नेगी की ग्राम सभा) के युवा  प्रधान बुद्धि प्रकाश सेमल्टी।
साथ ही  कई वरिष्ठ समाज सेवी, युवा नेता, महिला नेत्री और कार्यकर्ता सत्त्तारूढ़ दलों को छोड़ कर उजपा में शामिल हो रहे हैं. 
इससे उत्साहित पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धने ने कहा कि ये सभी किसी मोह माया से पार्टी से नही जुड़ रहे है बल्कि व्यक्तिवाद की राजनीति कर रहे जन प्रतिनिधियों को सबक सिखाने और क्षेत्रिय राजनीति के उज्ज्वल भविष्य के लिए उजपा जो कि विकासवाद की एक विचारधारा है उससे जुड़ रहे हैं। 
वहीं पार्टी ने कहा दिनेश धनै द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों पर लोग अपना  ठप्पा लगा रहे हैं। कहते हैं घर -गांव किसी भी राजनेता का आईना होता है जो उसके विकास कार्यों और विचारधारा को दिखाता है, ऐसे में जब किसी प्रतिनिधि के गांव में ही पांच  सालों में विकास कार्य न हुए हों और घर के लोग ही नाखुश हों तो क्षेत्र का क्या हाल होगा। सत्ता का नशा कभी न कभी तो उतरता ही है, लेकिन क्षेत्र का विकास पांच साल पीछे चला गया जिसकी भरपाई करने में अब दुगना समय लगेगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top