
चम्बा : कांग्रेस पार्टी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष चंबा एवं क्रय-विक्रय सहकारी समिति लि0 चंबा के अध्यक्ष विनोद डबराल ने कांग्रेस पार्टी छोड़ ग्राम प्रधान सीमा डबराल,उप प्रधान बिजेंद्र दत्त सहित सभी वार्ड सदस्यों के साथ दिनेश धनै पूर्व मंत्री/केंद्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड जनएकता पार्टी,पर आस्था जताते हुए,ग्रहण की उजपा की सदस्यता। शनिवार को चोपड़ि़याल गांव दिनेश धनै के क्षेत्र भ्रमण के दौरान विनोद डबराल पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस चंबा व अध्यक्ष क्रय-विक्रय सहकारी समिति लि0 चंबा,के नेतृत्व में ग्राम प्रधान सीमा डबराल, उपप्रधान बिजेंद्र दत्त, वार्ड सदस्य संगीता देवी, आशाराम डबराल, बिरेंद्र दत डबराल, अंकित डबराल,अमित कुमार डबराल, सरिता डबराल, खुशी राम डबराल,आदि ने विधिवत उत्तराखंड जनएकता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। विनोद डबराल ने कहा कि मैं लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पे रहा लेकिन वहां कार्यकर्ताओं का शोषण के अलावा कुछ नहीं देखा। उन्होंने कहा कांग्रेस के नेताओं की करनी और कथनी में अंतर होता है। उससे क्षुब्ध होकर मैंने पार्टी छोड़ी है। उन्होंने कहा मैं दिनेश धनै के पिछले कार्यकाल में हुए विकास कार्यों से बहुत प्रभावित हूं। उनकी करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। इसलिए मैंने क्षेत्र के विकास हित को देखते हुए। उत्तराखंड जनएकता पार्टी में अपनी टीम के साथ शामिल होने का निर्णय लिया है। धनै ने अपने अनेकों विकास योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि जो योजनाएं मैने शुरू की थी वह एक इंच भी आगे नहीं बढ़ी,नई विकास योजनाओं की तो बात कोसो दूर की बात है।
उन्होंने शामिल लोगों को आश्वस्त होते कहां कि मैं कार्यकर्ताओं की किसी भी परिस्थिति में उपेक्षा नहीं होने दूंगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, कोषाध्यक्ष राजेश ब्यास, एडवोकेट चन्द्र मान राणा,अमित रतूड़ी, आदि मौजूद थे।