विश्व पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी में राकेश सेमवाल स्मृति वन में फलदार एवं गैर फलदार वृक्षों का रोपण किया

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

टिहरी : विश्व पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी में राकेश सेमवाल स्मृति वन में फलदार एवं गैर फलदार वृक्षों का रोपण किया ।

  आज सुबह से ही शहर कांग्रेस कमेटी ने पहले इस वन में सफाई अभियान चलवाकर साफ सफाई, झाड़ी कटान कूड़ा निस्तारण का कार्य किया फिर  पौधे रोपे गए।


इस अवसर पर मुख्य रूप से टिहरी के पूर्व विधायक  किशोर उपाध्याय ,जिलाध्यक्ष राकेश राणा,,पूर्व राज्य मंत्री प्रवीन भंडारी, प्रदेश सचिव और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शान्ति प्रसाद भट्ट, पूर्व प्रमुख/प्रदेश सचिव विजय गुनसोला, ब्लॉक अध्यक्ष चम्बा राजेन्द्र डोभाल, नई टिहरी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नोडियाल, बोट यूनियन के अध्यक्ष लखवीर चौहान,सभासद सतीश चमोली दीपक चमोली, मुकेश लखेड़ा, आदि ने पेड़ लगाए।

   इस मौके पर  किशोर उपाध्याय  ने कहा"पर्यावरण की रक्षा के साथ साथ वनों पर जीवन यापन करने वाले लोगो की भी रक्षा होनी चाहिए'"चूँकि मध्य हिमालय ही भरपूर ऑक्सीजन देता है, ओर हाल ही में देश की सर्वोच्च अदालत माननीय सुप्रीम कोर्ट ने व्याख्या करते हुए कहा था कि एक पेड़ 75000 रुपये की आय देता है, इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड सहित मध्य हिमालय के जंगल कितनी आय करते है, अब समय आ गया है कि इसी आधार पर देश की सकल घरेलु उत्पाद(GDP) का निर्धारण होना चाहिए ,ओर उसी हिसाब से हमे हमारा हिस्सा मिलना चाहिए,यही वनाधिकारों की प्रमुख माँग भी है जिसमें:-


1:-प्रतिमाह प्रतिपरिवार एक गैस सिलेंडर निःशुक्ल मिले ।


2:-प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नोकरी मिले,केंद्र की सेवा में आरक्षण दिया जाय।

3:-शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क हो।

4:-प्रत्येक परिवार को निजी आवास बनाने के लिए बजरी व पथर निशुल्क दिया जाय।


5:-जंगली जानवरों द्वारा जनहानि होने पर25लाख रुपये की छतीपुर्ति के साथ परिवार के एक सदस्य को पक्की नोकरी दी जाय, फसल के नुकसान पर प्रति नाली5हजार रुपये छति पूर्ति दी जाय।

6:-जड़ी बूटी पर स्थानीय समुदाय का अधिकार हो।

   हिमालयी इलाको के लिए अलग से नीतिनिर्धारित हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top