उत्तरकाशी कांग्रेस ने वैक्सीन लगाने को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 

 उत्तरकाशी : आज दिनांक 4 जून  को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी/उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के व  प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगोत्री पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण  के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी द्वारा शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़ के नेतृत्व में ज़िले के कांग्रेसजनो के साथ केन्द्र सरकार से प्रतिदिन एक करोड़ लोगों को वैक्सीनेशन लगाये जाने एवं भारत के हर नागरिक को यूनिवर्सल मुफ्त वैक्सीनेशन दिलवाने वाबत भारत के  राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी उत्तरकाशी को सौंपा गया।


 उत्तरकाशी जनपद में 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों को वैक्सीन न लग पाने एवम पंजीकरण के संबंध में भी चर्चा हुई ।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष  विजेंद्र नौटियाल, मीडिया सेल गंगोत्री विधानसभा के अध्यक्ष प्रताप प्रकाश पंवार, शहर युवा अध्यक्ष संतोष कुमार, कार्यालय संगठन मंत्री जीत सिंह गुसाईं, सेवादल प्रमुख महाजन सिंह चौहान, महेंद्र पंवार प्रधान सिंगोट, वेदप्रकाश व्यास, रामगोपाल नौटियाल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top