09 सुत्रीय मांगो को लेकर एन0एच0एम0 प्रदेश संगठन के आह्वान पर जनपद के समस्त एन0एच0एम0 कर्मियों द्वारा 28 से 31 मई तक बांह पर काला फीता बांधकर आधा दिन कार्य कर विरोध जताया गया

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 

उत्तरकाशी : सरकार द्वारा एन0एच0एम0 की 9 सूत्रीय मांगों पर फिर भी कोई ध्यान नही दिया गया।  प्रदेश संगठन के आहवान पर 1 व 2 जून को समस्त कर्मियों द्वारा जनपद में होम आइसोलेशन में रहकर पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया गया। इसके उपरांत 09 सुत्रीय मांगो पर कोई ठोस कार्यवाही सरकार और प्रशासन द्वारा न किये जाने पर सभी एन0एच0एम0 कर्मी आक्रोशित होकर प्रदेश संगठन के आह्वान पर पुनः 3 जून से 6 जून तक होम आइसोलेशन पर है। 


बीओ- मीडिया प्रभारी एन0एच0एम0 उत्तराकाशी अनिल बिष्ट द्वारा बताया गया कि यदि सरकार के द्वारा हमारी सभी 9 सुत्रीय मांगो पर लिखित आश्वासन एवम कोई समय सीमा तय नही की जाती है तो प्रदेश संगठन के आह्वान पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। एन0एच0एम0 कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से स्वस्थ्य व्यवस्थाये जनपद में चरमरा गयीं है। 


जनपद में सैंपलिंग का कार्यं हो , वैक्सीनेशन का कार्य हो या ओ0पी0डी0 का कार्यं हो सभी पर असर पड़ा है। सभी कर्मियों की यही मांग है  कि उनकी मांगों पर अतिशीघ्र कार्यवाही की जाय अन्यथा वो आगे भी हड़ताल पर रहने को विवश होंगे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top