रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : विगत कई दिनों से चल रहे एन. एच. एम. कर्मियों के आंदोलन और होम आईशोलेशन के कारण जहां कोरोना काल में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बुरी तरह चरमराने लगी हैं, वहीं अब प्रदेश भर में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत प्रत्येक संवर्ग के लोगो का सपोर्ट भी अब इन एन एच एम कर्मचारियों को मिलने लगा है, प्रत्येक जिलों से डॉक्टर्स, फार्मासिस्ट, ए एन एम, नर्सिंग स्टाफ, क्लेरिकल स्टाफ हों इन सभी के पक्ष में खुलकर आ गए हैं। शोशियल मीडिया में ये लोग अपने हाथों में एन एच एम कर्मियों के पक्ष में तख्तियां लिए फोटो अपलोड कर रहे हैं। बात अगर टिहरी जिले की ही करें तो सभी वरिष्ठ डॉक्टर्स, सभी ए सीएमओ, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सभी लोग अपने फोटोग्राफ्स इनके समर्थन में शोशियल मीडिया में अपलोड कर चुके हैं। उक्त अवसर पर सभी एन एच एम कर्मियों ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया है। धन्यवाद ज्ञापित करने वालो में प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी, जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी उनियाल, दिनेश रतूड़ी, अनिल बिजल्वाण, नरेन्द्र रावत, डॉक्टर अनुभव कुड़ियाल, डॉक्टर रश्मि पोखरियाल, मंगल नकोटी, विजेन्द्र क्वानकिन आदि लोग रहे।



Very good news
जवाब देंहटाएं