रिपोर्ट : संजय जोशी
रानीखेत। एक ओर जहां एक महीने से कोरोना कर्फ्यू से सभी अपने अपने घरों में बंद हैं ऐसे में राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा अल्मोड़ा जिले के ब्लॉक द्वाराहाट और चौखुटिया के न्याय पंचायत कफड़ा,कुँवाली,कामा,छानागोलू,कुँवाली, असगोली,मांसी,गनाई,चाँदीखेत,अखोड़ीया नौगांव,आदिग्राम फुलेरिया, भगौती, वेरती और वेतनधर के लगभग 150 से अधिक ग्राम प्रधानों,सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों,जिला पंचायत सदस्यों के सांथ कोविड-19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को जानने और उनका निवारण करने के लिए वर्चुअल बैठक से जुड़ रही हैं, उनसे संवाद कर रही हैं, संवाद के सांथ सांथ प्रीतिनिधियों द्वारा बताई गयी परेशानियों की गंभीरता को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी कर रही हैं जिससे कि समयपूर्वक ग्रामीणों की समस्या का निदान भी हो रहा है। ग्रामीण समस्याओं जैसे प्राथमिक उपचार हेतु दवाओं के किट,वेक्सीनेशन कैंप, राशन कार्ड संबंधी समस्या,पानी, बिजली आदि का निम्नवार निवारण हेतु जिला अधिकारी अल्मोड़ा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा, खाद्य आपूर्ति ,विद्युत विभाग, जल संस्थान, जल निगम और उपजिलाधिकारी तत्काल निर्देशित कर रही हैं और कार्य पूर्ण होने तक उसकी मोनिटरिंग स्वयं कर रही है जिससे पुनः ये समस्याएं उतपन्न ना हों।महिला आयोग के अपने कर्तव्यों के निर्वहन के सांथ सांथ एक जनसेवक की भांति वे वेक्सीनेशन केंद्रों का निरीक्षण करना हो या अस्पताल में महिलाओं से सम्बंधित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेनी हो स्वयं वहां पहुंचकर जायजा ले रही हैं और तत्तपरता से समस्याओं का निवारण भी कर रही हैं।
पंचायत प्रतिनिधियों में भी खासा उत्साह है कि पहली बार किसी मंत्री ने इस प्रकार एक एक न्याय पंचायत से जुड़ने का कार्य किया है और हमारी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया है।


