शौर्य डोभाल की कवायद पर ऑक्सीजन प्लांट पहुंचा नरेंद्रनगर उप जिला अस्पताल

Uk live
0

रिपोर्ट : भगवान सिंह 

टिहरी /पौड़ी : कल देर रात 11 बजे नरेंद्रनगर स्थित श्रीदेव सुमन संयुक्त अस्पताल में 500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट पहुंच गया। प्लांट को स्थापित करने, अस्पतालों के बेड से जोड़ने, इत्यादि का काम अगले दो सप्ताह में पूर्ण होने की संभावना है जिसके पश्चात इससे मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाएगा।


बीते शनिवार श्री डोभाल इस अस्पताल का निरीक्षण करने नरेंद्रनगर पहुंचे थे जहां उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से तैयारियों की जानकारी ली थी जिसके दो दिनों के अंदर ही प्लांट अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया गया।


बता दें कि बीते दिनों इस प्लांट को लगवाने के लिए श्री डोभाल ने मारुति सुजुकी के कार्यकारी निदेशक से उनके कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत उत्तराखंड को दो ऑक्सीजन प्लांट दान करने को कहा था। इसके फलस्वरूप आज एक प्लांट नरेंद्रनगर में आ चुका है।


         ( शौर्य डोभाल )


इसके अलावा 3-4 जून तक एक और 500लीटर का प्लांट रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल पहुंचा दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top