जिला प्रशासन कोविड महामारी की रोकथाम मे जुटा

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

टिहरी :  कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव के दृष्तिगत एक ओर जहां राजस्व विभाग के अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा गांव-गांव जाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है वहीं जिला मुख्यालय सहित तहसील स्तर पर स्थापित कोविड कंट्रोल रूम से आइसोलट किये गए व्यक्तियों की लगातार कुशलक्षेम/हेल्थ स्क्रीनिंग की जा रही है। जन जागरूकता अभियान जितना मत्वपूर्ण है उतना ही आवश्यक है जनपद के हर नागरिक की कोरोना संक्रमण से सुरक्षा एवं समय से उपचार/दाव उपलब्ध/मुहैया कराना। *इसी उद्देश्य के साथ जिला प्रशासन दिन-रात कार्यवाही में जुटा हुआ है।


जनपद में कोविड की रोकथाम संबंधी दवाओं/किटों के वितरण को लेकर जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। जिसके तहत जनपद में तीन प्रकार से कोविड औषधि का वितरण किया जा रहा है। जिसमे 

मुख्यमंत्री कोविड किट ग्राम निगरानी समिति की सदस्य आशा कार्यकत्री के निवर्तन/डिस्पोजल में रखी गई है। गांव के किसी भी व्यक्ति में कोविड के लक्षण दिखने पर तत्काल इस किट को उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 50-50 किटें उपलब्ध कराए जाने का प्राथमिक लक्ष्य है जिसके सापेक्ष अबतक तक 21 हजार 6 सौ 96 किटें उपलब्ध कराई जा चुकी है। प्रदेश मुख्यालय स्तर से जैसे-जैसे जनपद को यह किटें प्राप्त हो रही है उसी प्रकार तैयार किटों को तत्काल ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाया जा रहा है। 


लक्षणयुक्त व्यक्तियों के लिए कोविड किटों को मुख्य विकास अधिकारी की देखरेख में तैयार किया जा रहा है। तैयार किटों को स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम को इस आशय से उपलब्ध कराया जा रहा है कि कोविड के लक्षण से युक्त व्यक्ति की लैब से रिपोर्ट आने तक संबंधित व्यक्ति को प्राथमिक उपचार मिल सके। 

मास प्रोफिलेक्सिस ट्रीटमेंट  के तहत कोविड की रोकथाम संबंधी दवा आइवर मेक्टिन-12 एमजी का वितरण किया जाता है। इस अभियान को महा अभियान कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा। क्योंकि इस महा अभियान में बूथ स्तर पर बी०एल०ओ० द्वारा इस दवा का वितरण किया जा रहा है। जिसके तहत 10 से 15 वर्ष के प्रत्येक किशोर को 1 टेबलेट प्रतिदिन के हिसाब से कुल तीन दिन की जबकि 15 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को 2 टेबलेट प्रति दिन के हिसाब से कुल तीन दिन की दवा उपलब्ध कराई जा रही है। आतिथि तक कुल 24 लाख 32 हजार आइवर मेक्टिन तहसील स्तर तक पहुंचाई जा चुकी है। जिसमे तहसील टिहरी को 5 लाख, धनोल्टी को 1 लाख 32 हजार, प्रतापनगर को 2 लाख, घनसाली को 5 लाख 50 हजार, नरेंद्रनगर को 5 लाख 50 हजार व तहसील कीर्तिनगर को कुल 5 लाख टेबलेट उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके अतिरिक्त लगभग 10 लाख टेबलेट की डिमांड जिला प्रशासन द्वारा की गई है। 

विषम परिस्थितियों (भौगोलिक, मौसम) के बावजूद जन-जन की कोविड से सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है। जिसके तहत इस महा अभियान में इतने बड़े जनपद के दूरस्थ गांवों तक पहुंचकर कर्मचारी दिन-रात एक करते हुए दवाओं के वितरण में लगे है। यही नहीं भोर होते ही राजस्व कर्मी गांव पहुंचकर जन-जन को जागरूक करने में जुटे हैं. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top