पहले स्वयं करें खेती फिर किसानों की आय दोगुनी करने का बाँटे ज्ञान : धने

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

 टिहरी : पूर्व मंत्री/केंद्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड जनएकता पार्टी,दिनेश धनै ने रूपवाणत,लवाणत,मंडवाणत,मुलवात,गुडवारत,कार्यक्रम के तहत आजकल  टिहरी विधानसभा के गांवों में अपने ग्रामीण किसान कार्यकर्ताओं का हाथ बंटाते हुए,रूपाई में करने में लगे हुए हैं।उनका कहना है कि मैने इससे पूर्व जब सड़के नहीं थी  दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंच कर लोगों के दुख दर्द में शामिल होकर  टिहरी के नेताओं को गांव-गांव जाने को मजबूर किया है। अब नोटंकी करने वाले नेता को गांव में खेती,खलियानी करने को मजबूर करूंगा ।

 बुद्धवार  पटृी मखलोगी में धनै अपने पार्टी कार्यकर्त्ताओं के सुख- दुख को साझा करते हुए,आजकल रूपाई कार्यक्रम में लगे हुए हैं। धनै ने कहा कि मै इसके साथ परंरागत रीति- रिवाज  के साथ अपने  खान -पान,बोली भाषा को भी साझा कर रहा हूं। दिनेश धनै ने कहा कि आज हमारे उत्तराखंड के नेताओं के अपने पैत्रिक खेत खलियान बंजर पड़े हैं और देहरादून बैठकर पलायन और किसानों की आय  दुगनी करने का ज्ञांन बांटते रहते हैं।इसी तहत धनै स्वयं किसांनो के साथ किसानी साझा करते हुए  उन छपास व नौटंकी करने वाले नेताओं को खेती किसानी  करने को वाध्य करूंगा तभी उत्तराखंड का किसान समृद्ध होगा। उनके साथ जितेन्द्र सिहं,विनोद नेगी,कमान सिहं नेगी,मनमोहन नेगी,संजय,सचिदानंद बिजल्वांण,

हरिकृष्ण चमोली,राजेन्द्र सिहं,जीत सिहं,जीत पाल,सोनू नेगी,राम दास,धीरेन्द्र नेगी,जिला उपाध्यायक्ष दौलत मखलोगा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश ब्यास,मीडिया प्रभारी प्रताप गुंसाई,पीआरओ बलबीर नेगी आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top