ओपन टनल चुंगी बड़ेथी के पास आज राष्ट्रीय राजमार्ग वनवे खुला

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 

 उत्तरकाशी : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग चुंगी बड़ेथी के पास आज से (बुधवार) यातायात के लिए वनवे खोल दिया गया है। नीचे से आने वाले सभी वाहन निर्माणाधीन ओपन टनल से आ सकेंगे। जबकि यहां से नीचे की ओर जाने वाले सभी वाहन मनेरा बाईपास से जाएंगे।


 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी देवेंद्र नेगी ने जानकारी दी है कि चुंगी बड़ेथी के पास निर्माणाधीन ओपन टनल से सड़क मार्ग को वनवे किया गया है नीचे से आने वाले सभी वाहन यहीं से आएंगे जबकि यहां से जाने वाले सभी वाहन ज्ञानसू बैंड से मनेरा बाईपास से जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top