जनपद उत्तरकाशी दौरे पर आए कमिश्नर गढ़वाल रविनाथ रमन रविवार को यमुनोत्री धाम पहुंचे

Uk live
0

 रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 

उत्तरकाशी : जनपद उत्तरकाशी दौरे पर आए कमिश्नर गढ़वाल रविनाथ रमन रविवार को यमुनोत्री धाम पहुंचे। आयुक्त ने पैदल चलकर यमुनोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण किया।आयुक्त ने कहा राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी का दोनों धाम यमुनोत्री व गंगोत्री में किस तरीके से परिपालन हो रहा है उसका निरीक्षण किया गया। 

चूंकि वर्तमान में चारधाम यात्रा बंद है भविष्य में परिस्थिति अनुकूल होने पर सरकार यदि चारधाम यात्रा शुरू करती है तो उसकी अवस्थापना सुविधाओं का रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। 

आयुक्त गढ़वाल रमन ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग एवं नव निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया व सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त ने यमुनोत्री धाम परिसर में स्थपित सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे चालू हालात में पाए गए। एसओपी का परिपालन सही पाया गया। 

यमुनोत्री पैदल मार्ग,मंदिर परिसर पर साफ सफाई व कूड़े का निस्तारण आदि व्यवस्थाएँ चाक चौबंद पायी गई सरकार द्वारा जारी पैदल मार्ग पर शौचालय साफ व स्वच्छ पाए गए। बंडेलीगाड़ से ऊपर पैदल मार्ग का कुछ हिस्सा बीते दिन बारिश के कारण दस गया था जिसे तत्काल ठीक करने के निर्देश ईई को दिए। पैदल मार्ग पर पीने का पानी की आपूर्ति सही पायी गई। दो पानी के टैंक में लीकेज होना पाया गया जिसे ठीक करने के निर्देश ईई जल संस्थान को दिए। 

जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित ने कहा कि 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए वेक्सीन आ चुकी है। चारधाम यात्रा से जुड़े सभी तीर्थ पुरोहितों,पुजारियों,होटल व लॉज चलाने वाले सभी का खरसाली में केम्प लगाकर वैक्सिननेशन करने के निर्देश उप जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग को दिए। 

        रविनाथ रमन. कमिश्नर गढ़वाल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top