घंडियाल डांडा क्वीली मंदिर में गंगा दशहरा में होगा कोविड -19 गाइडलाइंस का पालन

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

  टिहरी : घंटा कर्ण मंदिर घंडियाल डांडा में गंगा दशहरे पर इस साल भव्य समारोह आयोजित नहीं हो सकेगा । कोरोनावायरस के कारण इस साल मंदिर में पुजारियों के द्वारा ही 11 तारीख जून को हरियाली डाली जायेगी तथा 20 जून को यज्ञ तथा हरियाली काटने के साथ गंगा दशहरा कार्यक्रम सम्पन्न होगा । घंटा कर्ण धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री विजय प्रकाश विजलवाण ने बताया कि भक्तों के सहयोग से विगत कई वर्षों से मंदिर को भव्य रुप देने का काम किया जा रहा था जो कि अब पूर्ण हो गया है ।जन सहयोग से मंदिर को नया कलेवर दिया गया है । जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना सजवाण ने मंदिर में सोलर पंपिंग से पेयजलापूर्ति कराने में सहयोग दिया वहीं कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी ने मंदिर में धर्मशालाएं बनाने , परिसर सौन्दर्य करण के साथ सड़क मार्ग से जोड़ने की घोषणा की है । इस साल ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का प्रस्ताव था कि  विशाल आयोजन किया जाय लेकिन यह कोरोना के कारण टालना पड़ा है । मंदिर में अब  शासन के कोविड कर्फ्यू का पालन करते हुए केवल पूजा अर्चना करने तक रहेगा । मंदिर समिति के अशोक विजलवाण ,की देखरेख में लकड़ी का काम भी पूरा हो चुका है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top