रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : चालीस दिनों से ऊपर ब्यापारीयों की दुकाने बंद है ब्यापारीयों को उम्मीद थी कि 08 जून के बाद सरकार हमारी ओर ध्यान देगी और दुकाने खुल जाएंगी परन्तु सरकार ने 15 जून तक फिर कर्फ्यू लगा दिया जिस कारण ब्यापारी काफी नाराज नजर आये.
ब्यापारीयों का कहना था कि सरकार हमारी ओर ध्यान नही दे रही है हम कहाँ से दुकानों समेत कर्मचारी की सेलरी, बैंक का कर्ज चुकायेंगे.
इसी को देखते हुए सोमवार को टिहरी, बौराड़ी के ब्यापारियों ने बांह मे काली पट्टी बांधकर मौन रूप मे विरोध दर्ज किया.
ब्यापारीयों ने कहा हमारी दुकाने सरकार खुलवा दे तो हम सरकार के आभारी रहेंगे.
अब संक्रमण की दर भी काफी कम हो चुकी है इसलिए सरकार को हमारी दुकाने खुलवाकर हमे राहत देनी चाहिए.
इस मौके पर प्रदेश मंत्री अब्दुल अतीक, जिला महामंत्री कर्म सिंह तोपवाल, जिला सह कोषाध्यक्ष दीपक राणा, मीडिया प्रभारी गंगाधर चमोली, टिहरी ब्यापार मण्डल अध्यक्ष ज्योति प्रसाद, बौराड़ी ब्यापार मण्डल अध्यक्ष महताब गुनसोला, अब्दुल सफीक असद अली संजय वर्मा, राजपाल राणा सहित ब्यापारी उपस्थित रहे.



