रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी
उत्तरकाशी : कोविड- 19 वायरस जो पुरे विश्व में अभी तक अपना कोहराम मचा रहा हैं. जिस वायरस ने कई व्यक्तियो कि जीवन लीला को समाप्त भी कर दिया. इस कोविड- 19 से सभी देश अभी भी जूझ रहे हैं. कि कैसे इस वायरस से निजात पा सके. भारत सरकार अपने देश कि जनता को इस कोविड 19के वायरस से कैसे बचाये व अर्थव्यवस्था को कैसे सुदृढ़ करे.
वही भारत देश में भी इस कोविड- 19 वायरस से बचने के लिए भारत सरकार भी आम जनता को हर समय जागरूक करती दिख रही थी व अभी भी जागरूक कर रही हैं.इसके उलट भारत सरकार से ऐसी क्या गलती हुई. जिससे भारत कि जनता लॉकडाउन के दूसरे साल में जा चुकी हैं. जिससे भारत कि जनता का मृत्यु दर अचानक पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष ज्यादा बड़ गया. हालाँकि भारत सरकार इस बार पूरी ताकत के साथ कोविड -19के विरुद्ध दिख रही हैं.
भारत सरकार के कार्य शैली को देखते हुए युवा( फोक )सिंगर रामेश्वर शर्मा. जो हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल से हैं. उन्होंने भारत सरकार के कोविड -19 के समय में हुए कार्यो को अपने गीत पर उतारा हैं. स्वयं लिख कर उस गाने से तहलका मचा दिया हैं. अभी इस गाने को आये मात्र 9से 10दिन हुए.
इस गाने ने हिमाचल प्रदेश से लेकर अब उत्तराखंड तक तहलका मचा रखा हैं. इस गाने के अंदर सिंगर रामेश्वर शर्मा ने भारत देश कि आम जनता ने जो (लॉकडाउन )कष्ट झेला हैं. उसका पूरा विवरण इस गाने में दिखया गया हैं. इस गाने में हकीकत को दिखाया गया हैं. किस परस्थति से भारत जनता (दैनिक मजदुर )ने क्या क्या कष्ट झेला हैं. सरकार सिर्फ भाषणों तक सिमित थी. सरकार 5 राज्यो चुनाव में व्यस्त दिख रही थी.साफ तोर पर इस गाने के माध्यम से रामेश्वर शर्मा ने सरकार कि हकीकत को दिखाया हैं. जनता के प्रति सरकार का कैसा रुख हैं.
रामेश्वर शर्मा से जब uk live उत्तरकाशी की टीम ने इनसे इस गाने के संबंध में बात की.
रामेश्वर शर्मा ने कहा पिछले एक वर्ष लॉकडाउन व इस वर्ष हो रहा उसको मैने अपने गाने के माध्यम से जनता के समक्ष रखा हैं. जो पुरे देश में लॉकडाउन से लेकर अभी तक हुआ हैं. उसे मैने पूर्ण रूप से दिखाया हैं जो पूर्ण सत्य पर आधारित हैं. उन्होंने ये भी कहा जैसे कहीं सस्थानो ने जो भी भारत में एक डेढ़ वर्ष में जो भी घटना हुई उसको दिखया. वैसे मै भी एक सिंगर के तोर पर मैने इसे एक गाने के माध्यम से लोगो तक पहुंचाया.


