ऑपरेशन मिशन हौसला के तहत उत्तरकाशी मित्र पुलिस ने जरुरतमंद तक पहुँचायी राशन व अन्य जरुरी वस्तुएं

Uk live
0


रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 

उत्तरकाशी :  मणिकान्त मिश्रा, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशानुसार ‘मिशन हौसला’ के तहत कोरोना काल में  उत्तरकाशी पुलिस का गरीब,असहाय,बीमार, बुजुर्ग व अन्य जरुरतमंद व्यक्तियों के प्रति मानवीय रुख लगातार जारी है, 


इस क्रम में आज थाना बड़कोट पर कॉलर प्रशान्त पुत्र स्व0 सुतारू लाल निवासी वार्ड नम्बर-03 बडकोट ने सूचना दी कि वह कोरोना पॉजिटिव है तथा उन्हें मॉस्क, हेण्ड गल्बस एवं सेनेटाईजर की आवश्यकता है। 



सूचना प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक बडकोट द्वारा थाने से कानि0 मनवीर भण्डारी व कानि0 दिनकर बड़थ्वाल को तत्काल भेजकर उक्त व्यक्ति को मॉस्क, हेण्ड गल्बस एवं सेनेटाईजर उपलब्ध कराया गया। 



इसके अतिरिक्त ग्राम चौकीदार कुर्सिल द्वारा थाने पर सूचना दी कि ग्राम कुर्सिल में एक असहाय महिला है जिसे राशन की आवश्यकता है। सूचना पर थाने से उ0नि0सतबीर सिंह को मय पुलिस बल भेजकर ग्राम कुर्सिल निवासी श्रीमती ज्ञानमाला देवी पत्नी स्व0 चन्द्र सिंह उम्र-40वर्ष को तत्काल राशन किट उपलब्ध कराया । 


तत्पश्चात ग्राम मसालगांव से सूचना प्राप्त हुयी कि  जेरी देवी पत्नी स्व0 सायबू लाल निवासी मसालगांव उम्र-65वर्ष एक वृद्ध महिला है जो अकेली रहती हैं एवं अत्यन्त निर्धन है जिन्हें राशन की आवश्यकता है।  जिस पर थाना पुलिस द्वारा उक्त महिला को राशन उपलब्ध करायी गयी। 



उत्तराखंड मित्र पुलिस द्वारा किये गये  सराहनीय कार्यों को लेकर ग्रामीणों  द्वारा मित्र  पुलिस का धन्यवाद  किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top