तहसील गजा के क्वीली पट्टी के कोट गाँव मे नौ लोग कोरोना पॉजिटिव, बना कन्टेनमेंट जोन

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

टिहरी :    तहसील गजा में क्वीली पट्टी के कोट गांव में 9 लोगों के कोरोना पाज़िटिव आने पर बुधवार  को  कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया. 

 क्षेत्र के अनेक गांव आजकल कोरोनावायरस की चपेट में आ रहे हैं जिसके कारण प्रशासन को सतर्कता से साथ जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही हर गांव में भ्रमण कर सूचनाएं प्राप्त करनी पड़ रही हैं ।  क्वीली पट्टी के कोट गांव मे लगभग 100 परिवार रहते हैं यहां पर खांसी बुखार की कुछ शिकायतें आने पर कुछ लोगों की जांच की गई है जिनमें से 9 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाज़िटिव आने पर आज कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया । आज कोट गांव में तहसीलदार गजा श्रीमती रेनु सैनी व नायब तहसीलदार श्री उपेन्द्र सिंह राणा के निर्देश पर राजस्व उप निरीक्षक पोखरी प्रबीन सिंह जेठुडी अपने सहायकों के साथ कोट गांव पहुंचे और उन्होंने गांव में बैरिकेडिंग कर वहां निवास कर रहे लोगों को जागरूक भी किया । उनके साथ होमगार्ड श्री गजेन्द्र सिंह पुंडीर सहित पूर्व प्रधान चंदन सिंह भी थे । दूसरी ओर उपप्रधान श्री राकेश सिंह गुसाईं का कहना है कि गांव के सभी लोगों की जांच करायी जानी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार का संदेह नहीं रहे ।  उपप्रधान राकेश सिंह गुसाईं ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम आ कर गांव में जांच करें अन्यथा संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है । तहसीलदार गजा श्रीमती रेनु सैनी व नायब तहसीलदार श्री उपेन्द्र सिंह राणा ने चाका , लसेर , सौंदाडी ,कोट , पोखरी का भ्रमण कर जनता से सावधानियां बरतने की अपील की है । आज गजा के राजस्व उप निरीक्षक  विनोद सिंह राणा ने दुवाकोटी गांव में जाकर गांव के सभी लोगों के साथ चर्चा करके  लोगों को जागरूक भी किया।                          उनके साथ ग्राम प्रधान राखी चौहान  , कलम सिंह चौहान  भी  रहे।
 प्रधान ने लोगों से कहा कि हमें जागरूक रहना है कोरोना को हराना है,  मास्क पहनना है .                    गाँव मे जागरूकता अभियान भी चलाया गया. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top