सल्ट विधान सभा उप चुनाव में लहराया भाजपा का परचम कांग्रेस प्रत्याशी को 4697मतों से किया पराजित

Uk live
0

रिपोर्ट... संजय जोशी 

रानीखेत। प्रदेश सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद हुए सल्ट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को 4697मतों से पराजित कर अपनी जीत दर्ज की।महेश जीना को 21874मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को 17177मत प्राप्त हुए। तीसरे नंबर में नोटा रहा जिसका 721लोगों ने प्रयोग किया।सर्वजन स्वराज पार्टी के प्रत्याशी शिवराज सिंह को 466, यूकेडी के पान सिंह को 346, पीपी ई डेमोक्रेटिव के नंद किशोर को209, उप पा के जगदीश चंद्र को 493, निर्दलीय सुरेंद्र सिंह को 620 मत मिले। कुल मतदाता 95241थे। जिसमें 48682 पुरुष तथा 46559महिला मतदाता रही। सर्विस मतदाता 911दिव्यांग 561रहे। कुल 43.28प्रतिशत मतदान हुआ।

उपचुनाव को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा था।इस चुनाव में कांग्रेस को पूर्व विधायक रंजीत रावत की नाराजगी का सामना करना पड़ा। इस चुनाव से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बड़ा है। सी एम तीरथ सिंह रावत को काफी राहत मिली ।यह चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया। महेश जीना के चुनाव जीतने पर संसद अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा,विधायक महेश नेगी, संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,महामंत्री प्रेम शर्मा,नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल,आदि ने खुशी जताई है. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top