रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : शनिवार को महिला मंगल दल, युवक मंगल दल व ग्राम प्रधान को रॉड्स द्वारा कोरोना मेडिकल किट दी गयी
इस अवसर पर यह सामग्री उनको ही दीं गयी जंहाँ लोगों ने मांग की एवं जहां जरूरत थी | रॉड्स अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने कहा कि इस समय संयुक्त रूप से एक दूसरे के परस्पर सहयोग से असहाय व आर्थिक रूप से पिछडे़ व बेरोजगारों की सहायता को आगे आना चाहिए.
समय हमेशा एक सा नहीं रहता। हम सब देश में किए गए लॉकडाउन का पालन करते हुए इस महामारी से लड़ रहे है। जल्द ही जीत भी जाएंगे।
उनके द्वारा किट मंजूड , चौपड़ियाली, ठागधार, कटाल्डी सहित 21गांव मे बाँटी गयी जिसमे 21 ऑक्सीमीटर 290सैनीटाइज़र 600 मास्क व 290दवाई उपलब्ध हैं |
इस अवसर पर महिला मंगल दल की अध्यक्ष रानी सालनी, रीना व प्रधान कलम सिंह, धूर्त सिंह, रिजबाला ने कहा कि सुशील बहुगुणा वास्तव मे एक सच्चे समाज सेवक है जो बिना स्वार्थ के जनहित के कार्य करते हैं |
सामान को वितरण करने मे धर्मेन्द्र पँवार, कुंभी बाला भट्ट, अंकित उनियाल ने सहयोग किया.



