हिमांशु बिजल्वाण का मिशन सहयोग जारी

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

टिहरी :   नरेन्द्र नगर देवप्रयाग कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हिमांशु विजलवान ने अपना मिशन सहयोग विगत कई दिनों से जारी रखा हुआ है । विगत 19 तारीख से लगातार विधानसभा नरेन्द्र नगर की पट्टियों में भ्रमण कर जनता को संकट में हर सम्भव सहयोग करने कार्य कर रहे हैं इसी प्रस्तावित कार्यक्रम में आज दोगी पट्टी के गूलर, लोडसी , मुडांला , बुगाला , नाई , मिडाथ , पुरवाला , संसमण , गांवों के लिए मेडिसन किट , मास्क व सेनिटाइजर किट तैयार करके दोगी के लिए भ्रमण किया । उक्त गांवों में जाकर आशा बहिनों के माध्यम से तथा गांवों के जागरूक लोगों के माध्यम से किट वितरण किया गया ।  अपने बनाये  कंट्रोल रूम ऋषिकेश में किट बनाने में उनके साथ अजय रमोला , विनोद सकलानी , जयराम , सुजीत कुरियाल ने मदद की है । हर दिन यह लोग सुबह बैठकर किट तैयार करने का काम करते हैं वहीं गांव-गांव में गोविन्द रतूड़ी , राजेश भण्डारी , बने सिंह जेठूडी , रघुबीर दवाण , सुरजीत कुलियाल  वितरण काम में सहयोग कर रहे हैं ।  वह बताते हैं कि गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है साथ ही गरीब परिवारों की भोजन की समस्या का निराकरण भी कर रहे हैं । इस समय सबसे अधिक जरुरत मेडिकल किट की है तथा कोविड सेंटरों में मिनरल वाटर और फल व भोजन के अलावा ऐसे लोगों की मदद करने की है  जो दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे । अब उनका भ्रमण क्वीली पालकोट पट्टी का है  साथ ही भरपूर पट्टी तथा धार अकरिया का है । उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि अपने निकटवर्ती परिवारों की मदद करें वहीं सबसे अधिक जरुरत है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top