रिपोर्ट --नदीम परवेज़
धारचूला : धारचूला में कोविड 19 के 199 केस अभी तक 1/04/2021से आज 17 /05 /2021 तक मिले हैं । कुल रिफर केसों सहीत 9 मुत्यु धारचूला के नोडल अधिकारी डाक्टर फुरकान ने बताया कि प्रतिदिन कोविड 19 कि टैस्टीग चल रही है ।जो लगातार संक्रमण कि बढ़त को दर्शाता है ।साथ ही होमकोरनटाइन हुए लोगों में 85 केस सही भी होकर लौटे चुके हैं । धारचूला चिकित्सालय में लगातार जांच ओर दवाई के किट बांटने का काम जोर पर है। सभी गांववासियों को दवा लगातार भेजी जा रही है। जिलाधिकारी के आदेश पर जिन गांवों से बूखार या अन्य शिकायत आ रही है। वहां के लिये आशा के माध्यमों से दवा भेजी जा रही है ।ओर मेडिकल कैम्प लगाने की भी आवश्यकता महसूस कि जा रही है। जल्दी ही केम्प के माध्यम से टेस्टीग ओर इलाज किया जायेगा । दो मरीज आइशोलेशन में रखे गये है बाकी मरीजों को होम कोरनटीन किया गया है। जिनकी रोज पूछताछ कि जाती है ।लोग सही गाइडलाइन का पालन करें तो कुछ गिरावट आने के चांस है ।आज भी 22 केस मिले हैं ।
डाक्टर महेंद्र जायसवाल मुख्य चिकित्साधिकार धारचूला ने बताया कि जगह जगह हम केम्प लगाना शुरू कर दिये है । ओर अभी तक बरम,जाराजिबली ,चल ,आदी क्षेत्रों में केम्प कर दवा वितरण कर रहे हैं ।साथ ही अन्य जगह हर आशा को घर घर दवा वितरण हेतु लगाया गया है कहीं से कोई भी शिकायत पर टीम जा रही है । संक्रमण रोकने के पुरे प्रयास है ।
डाक्टर महेंद्र जायसवाल मुख्य चिकित्साधिकार धारचूला


