धारचूला चिकित्सालय की टीम बढ़ते कोविड 19 को रोकने हेतु हुई सतर्क

Uk live
0

 स्लग -- धारचूला उपजिला चिकित्सालय कोविड 19 टेस्टिंग हेतु गांव गांव जायेगा ।


रिपोर्ट-- नदीम परवेज़ 

 धारचूला : धारचूला चिकित्सालय कि टीम बढ़ते कोविड 19 को रोकने हेतु अब सतर्क होगयी है । हर गांव से कहीं न कहीं बुखार और अन्य बिमारियों कि शिकायत प्रशासन को आरही है । इसी को देखते हुए कोविड 19 नोडल अधिकारी *डाक्टर ,फुरकान मिकरानी* के नेतृत्व में पांच टीमें गठीत कि गयी है 

 जिसमें हर टीम में एक डाक्टर और एन, एम ओर लैब टेक्निशियन को शामिल किया गया है ।

इस प्रकार दस से बारह दिनों में सारे गांव कवर करने कि योजना के साथ प्रशासन चल रहा है । धारचूला काफी दुर्गम क्षेत्र है हर गांव तक पहुंचने में पैदल मार्ग भी नापने पड़ेंगे धारचूला की टीम ने हर गांव तक दवा आशाओं के माध्यम से रवाना करदिया है ।जो‌ गावो  में लोगों को मुफ्त दवा वितरण कर रही है ।टीम कोविड टेस्ट के अलावा भी मरीजों कि ओपीडी चलायेंगे । डाक्टर अन्य बिमारियों का भी इलाज करेंगे । धारचूला अस्पताल जिले का दूसरा बडा अस्पताल है‌।ओर अब सुविधाएं भी जुट गयी है‌।साथ ही आर्मी की मदद भी ली जाती रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top