रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : गुरुबार को जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के द्वारा जिला चिकित्सालय बौराड़ी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की तीसवीं पुण्यतिथि की पूर्व सन्ध्या पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर जिला चिकित्सालय बौराड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस देश की प्रगति के लिए खुद को न्योछावर कर दिया था उनका सपना था कि हिंदुस्तान के अंतिम व्यक्ति को उसके अधिकारों मील कोई भी भूख से, स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से न रहे ।
आज पूरा देश ओर प्रदेश वैश्विक महामारी कोविड-19 से ग्रस्त हैं आम जनमानस हताश ओर निराश बैठा हुआ है । कोरोना बीमारी से ग्रस्त लोगों को खून की कमी ना हो इस उद्देश्य के साथ आज कांग्रेस जनों ने बड़ी संख्या में रक्तदान शिविर में प्रतिभा किया । आज हमने एक और सूची बनाकर जिला चिकित्सालय को सौंपी है। जिस पर ब्यक्ति का नाम, ब्लड ग्रुप और फोन नंबर लिखा हुआ है कि भविष्य में कभी भी किसी को अगर ब्लड की जरूरत हो तो तुरंत हमें फोन करेंगे और जो व्यक्ति नजदीक उपस्थित होंगे वह रक्तदान करेंगे।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल ने कहा कि इस विपरीत परिस्थिति में हमारी टीम जरूरतमंद लोगों को राशन, मार्क्स, सैनिटाइजर उपलब्ध करा रहे हैं। सबसे कम उम्र के युवा दीपक चमोली ने पहली बार रक्तदान किया और कहा आज हमने जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया है की कोई रक्त की कमी से न मरे ।
रक्तदान करने वालों में लखबीर सिंह चौहान, दीपक चमोली, सरताज अली, साद हसन, बलवीर कोहली, राजेंद्र बोरा ,मानवेंद्र रावत ,रवि कुमार ,राजू शर्मा ,पंकज चौहान , जिला उपाध्यक्ष मुर्तजा बैग, प्रदेश सचिव कुलदीप पवार शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडीयाल ,प्रदेश सचिव मुसर्रफ अली, शांति प्रसाद भट्ट, विजय गुनसोला, जिला अध्यक्ष राकेश राणा, आदि उपस्थित थे।



