रिपोर्ट... वीरेंद्र नेगी
उत्तरकाशी... प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज पूर्व विधायक स्व. गोपाल सिंह रावत की तेरहवीं में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री के साथ जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी,प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक भी स्व.गोपाल सिंह रावत जी के आवास पर तेरहवीं में सम्मिलित होने जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी पहुंचे।
मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री गणेश जोशी व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक ने स्वर्गीय विधायक गोपाल सिंह रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी। तथा शोकाकुल परिवार को सात्वंना दी।
इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा,राष्ट्रीय मंत्री डॉ स्वराज विद्वान,जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान,विजयपाल मखलोगा, पवन नोटियाल,सुधा गुप्ता,रावल हरीश सेमवाल,विष्णुपाल रावत,पूनम रमोला,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


