सराहनीय कार्य : जिला पंचायत सदस्य बलवंत रावत ने ग्राम सभाओ मे बांटी चालीस सोलर लालटेन

Uk live
0

 रिपोर्ट... ज्योति डोभाल 

टिहरी... रविवार को कफलोग धारमंडल से जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह रावत ने वन विभाग के माध्यम से जंगली जानवरों से रात्रि में बचाव हेतु अपने जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम सभा भासली एवं ग्राम सभा बुरूंट में 40 सोलर लालटेन ग्रामवासियों को वितरित की. 

जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह रावत ने कहा कि आगे आने वाले समय में अन्य ग्राम सभाओं में भी सोलर लालटेन वितरित की जायेगी।
सोलर लालटेन वितरित करने के मौके पर ग्राम सभा भासली प्रधान रुचि देवी तथा ग्राम प्रधान बुरुंट  राजमती देवी एवं पूर्व प्रधान  मदन सिंह नेगी, वीर सिंह मंद्रवाल, राजेन्द्र सिंह नेगी के साथ ही ग्रामवासी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस मौके पर ग्राम प्रधान भासली रुचि देवी,  ग्राम प्रधान बूरूंट  राजमती देवी एवं  समस्त ग्रामवासियों ने जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह रावत का आभार व्यक्त कर  धन्यवाद प्रकट किया. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top